मैथन में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। घटना मैथन बीएसके कॉलेज से मैथन जाने वाले मुख्य मार्ग पर, डीवीसी मेंटेनेंस स्थित फल दुकान के पास घटी। अचानक हुए इस हमले की चपेट में स्कूली बच्चे, राहगीर और स्थानीय लोग आ गए। देखते ही देखते सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर छिपने के लिए दौड़ पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मधुमक्खियों का झुंड किसी वजह से उग्र हो गया और सड़क से गुजरने वाले लोगों पर टूट पड़ा। लगातार डंक मारने से कई लोग घायल हुए और कुछ देर तक पूरा इलाका दहशत में रहा।
इसी दौरान स्थानीय समाजसेवी रंजीत महतो ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने लोगों को वैकल्पिक रास्ते से निकालकर बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर समय रहते रंजीत महतो ने पहल नहीं की होती, तो हालात और बिगड़ सकते थे।
घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत मैथन स्थित बीपी नियोगी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के कंपाउंडर एम. कुमार ने बताया कि कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।
Byte:- रंजीत महतो -- समाजसेवी।
Byte:- एम कुमार कंपाडर -- डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल।

0 Comments