धनबाद: सिंह मेंशन पर बमबाजी, बाइक सवार अपराधियों ने फैलाया खौफ

धनबाद: सिंह मेंशन पर बमबाजी, बाइक सवार अपराधियों ने फैलाया खौफ

धनबाद: कोयलांचल के चर्चित आवास 'सिंह मेंशन' को अपराधियों ने एक बार फिर निशाना बनाया है। रविवार देर रात बाइक सवार हमलावरों ने झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास पर दो बम फेंके और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक बम परिसर के भीतर फटा, जबकि दूसरा मुख्य गेट के पास गिरा।

धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। गौरतलब है कि इस आवास में विधायक रागिनी सिंह के साथ पूर्व विधायक संजीव सिंह और कुंती सिंह भी निवास करते हैं।

Post a Comment

0 Comments