Jan 19, 2025

राष्ट्रीय सूड़ी समाज का वनभोज सह मिलन समारोह किया गया आयोजन

धनबाद: राष्ट्रीय सूड़ी समाज ने रविवार को कोलाकुसमा के उत्क्रमित +2 स्कूल परिसर में आयोजित वनभोज सह मिलन समारोह के माध्यम से एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक स्थापित किया। इस कार्यक्रम में गोड्डा के पूर्व सांसद सूरज मंडल, पूर्व विधायक अमित मंडल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ सुबह 10 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में समाज की एकता और सामाजिक सद्भाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों के बिना समाज का विकास संभव नहीं है।

राष्ट्रीय सूड़ी समाज के संस्थापक रणबीर भारतीय ने समाज के पूर्वजों के योगदान को याद करते हुए कहा कि हमें अपने समाज के शहीदों को जानने की जरूरत है और उसे पर बताए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धनबाद शहर के बीचों बीच तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया कार्यालय समाज के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।


समारोह में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लेते हुए लोगों ने आपस में गर्मजोशी से बातचीत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह में चार चांद लगा दिए।

समारोह में राष्ट्रीय संयोजक रणबीर मंडल, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मंडल, झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर निर्मल मंडल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सोनाली मंडल, अमीन मंडल, महुआ मंडल, कल्पना मंडल, राजू मंडल, प्रकाश मंडल, परितोष मंडल, विकास मंडल, गौतम मंडल, राजा मंडल, भोलानाथ मंडल, अजीत मंडल, बुलू मंडल, सरिता मंडल, पंकज मंडल सहित सैकड़ों समाजप्रेमी मौजूद थे.

जरूरी अपडेट : मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त 20 जनवरी से

मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त : जरूरी अपडेट
मईया सम्मान योजना 

Ranchi : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत छठी किस्त का इंतजार कर रही लाखों लाभार्थी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। 20 जनवरी, 2025 से ही योजना की छठी किस्त लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।
क्या आपका पैसा रुकेगा?
हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। यदि आपने ये शर्तें पूरी नहीं की हैं, तो आपकी किस्त रुक सकती है।
* आधार कार्ड: आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
* राशन कार्ड: आपके राशन कार्ड में ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
क्यों जरूरी है ये?
सरकार द्वारा सीधे लाभार्थियों के खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) कहा जाता है। इस प्रक्रिया में आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसी पहचान के दस्तावेजों का उपयोग किया जाता है। यदि आपकी जानकारी इन दस्तावेजों में अपडेट नहीं है, तो पैसे आपके खाते में ट्रांसफर नहीं हो पाएंगे।
इसे भी पढ़ें - मईया सम्मान योजना का साइट बंद, सीओ कार्यालय के चक्कर लगा रही है महिलाएं

क्या करें?
यदि आपने अभी तक अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं किया है या आपके राशन कार्ड में ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो तुरंत अपने नजदीकी बैंक या राशन कार्ड केंद्र संपर्क करें।
मंईयां योजना की खास बातें
* लाभार्थी: झारखंड की लगभग 56 लाख महिलाएं इस योजना की लाभार्थी हैं।
* राशि: हर महीने 2500 रुपये
* उद्देश्य: महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक स्थिति में सुधार
अन्य महत्वपूर्ण बातें
* योजना की जानकारी के लिए आप संबंधित सरकारी वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
* यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो आप अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष
मंईयां योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए सभी लाभार्थियों को उपरोक्त बताए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए आप निम्नलिखित स्रोतों का उपयोग कर सकते हैं:
* झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट
* ब्लॉक कार्यालय या अंचल कार्यालय 
नोट: यह जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी विशिष्ट जानकारी के लिए कृपया संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
कृपया इस जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें ताकि वे भी इस योजना का लाभ उठा सकें।


#मंईयांयोजना #झारखंड #महिलासशक्तिकरण

धनबाद में अवैध बालू लदा हाइवा व ट्रेक्टर जब्त, गोविंदपुर व टुंडी थाना में एफआईआर दर्ज

Haiva-and-tractor-loaded-with-illegal-sand-seized-in-Dhanbad,-FIR-lodged-in-Govindpur-and-Tundi-police-station

Dhanbad : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक, बसंत उरांव, विजय करमाली, सुमित प्रसाद एवं आवंटित सशस्त्र बल के साथ संयुक्त रूप से गोविन्दपुर एवं पूर्वी टुण्डी थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।

इस संबंध में खनन पदाधिकारी ने बताया कि जांच के कम में गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के मोहन पेट्रोल पम्प के पास एक बिना नंबर प्लेट के बालू लदा लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर तथा पूर्वी टुण्डी थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक के पास एक बालू लदा हाईवा जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 10 सी.एम. 3992 है, को बिना परिवहन चालान का अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए पाये जाने पर विधिवत जब्त कर हुए संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़े : विश्व कप खो-खो 2025 में महिला टीम फाइनल में
दोनों वाहनों के चालक जांच दल को देखते ही फरार हो गये।
खनन पदाधिकारी ने बताया कि खनिज के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा व्यापक रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jan 18, 2025

भारत ने खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया

भारत ने खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया

नई दिल्ली :
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 66-16 से हराकर खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि यह पहली बार है जब भारत खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है।

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और उन्हें 66-16 से हराया। इस जीत के साथ, भारत ने खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब वह अपने पहले खिताब की दौड़ में शामिल हो गया है।

इसे भी पढ़े - मईया सम्मान योजना की साइट बंद

भारतीय टीम की इस जीत पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है और लोग अपनी टीम को बधाई दे रहे हैं। अब सभी की निगाहें फाइनल मैच पर हैं, जहां भारत अपने पहले खो-खो वर्ल्ड कप खिताब की दौड़ में शामिल होगा।

मंईयां सम्मान योजना का साइट बंद, सीओ ऑफिस के बाहर चिपका है नोटिस

मईया सम्मान योजना
मंईयां सम्मान योजना 

Dhanbad : महिला सम्मान योजना के लिए पिछले 17 दिनों से जिले की महिलाएं लगातार सीओ ऑफिस के चक्कर काट रही हैं। कई महिलाएं नया आवेदन जमा करने के लिए भी सीओ ऑफिस जा रही हैं। महिलाओं का कहना है कि आवेदन जमा करने के बाद भी उनके खाते में पैसा नहीं आ रहा है। इस बारे में जानकारी लेने के लिए वे रोजाना सीओ कार्यालय जाती हैं लेकिन निराश होकर लौटती हैं। कुछ दिन पहले महिला सम्मान योजना की वेबसाइट बंद होने पर महिलाओं ने सीओ कार्यालय में हंगामा भी किया था और वहां लगे पोस्टर आदि फाड़ दिए थे। धनबाद सीओ ऑफिस में कर्मचारियों ने एक नोटिस चिपकाया है जिसमें बताया गया है कि योजना की वेबसाइट बंद है। प्रज्ञा केंद्र और राज्य सरकार के बीच 31 दिसंबर 2024 को हुए समझौते के बाद से यह वेबसाइट बंद है। राज्य सरकार ने महिला सम्मान योजना की अगली किस्त सीधे बैंक खातों में भेजने का निर्देश दिया है, लेकिन अधिकारी कह रहे हैं कि उन्हें इस बारे में मुख्यालय से कोई दिशानिर्देश नहीं मिले हैं।

सीओ कार्यालय से निराश लौट रही महिलाएं

 उदासीनता के आलम में सभी महिलाओं ने कहा कि बीडियों का कहना है कि सरकार की ओर से जो योजना बनाई जाती है उसका लाभ मिलना चाहिए। लेकिन यहां तो महिलाओं को भटकना पड़ रहा है। कई महिलाओं ने कहा कि पहले प्रज्ञा केंद्र से आवेदन जमा किया गया था। लेकिन अब प्रज्ञा केंद्र का करार खत्म हो गया है। ऐसे में महिलाएं नहीं जानती कि अब आवेदन कहां और कैसे जमा करें। कहीं कोई नहीं सुन रहा, अधिकारी कहते हैं मुख्यालय से गाइडलाइन नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें - धनबाद में मंईयां सम्मान योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 2257 महिलाओं के बैंक खाते डुप्लीकेट

आवेदनों की अपलोडिंग व पुराने की जांच बंद

सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने 17 दिन पहले ही झारनेट पर मंईयां सम्मान योजना का अपना पोर्टल लांच किया। लेकिन, सीओ और बीडीओ का पासवर्ड जेनरेट नहीं होने के कारण साइट बंद है। महिलाओं के नए आवेदनों की अपलोडिंग ठप है। साइट नहीं खुलने से पुराने आवदनों की जांच भी नहीं हो पा रही है। सीओ ऑफिस में कई महिलाओं ने बताया कि आवेदन जमा नहीं होने व साइट बंद रहने के कारण योजना की राशि नहीं आने से परेशान हैं। हर दिन सीओ कार्यालय से लौट जा रही हैं। आवेदन जमा करने के लिए आकर लौट रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - करमदाह मेला देख वापस लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

कई बार लगा चुके हैं चक्कर

महिलाएं धनबाद सीओ कार्यालय में मंईंयां सम्मान योजना का फॉर्म जमा करने आई हैं। लेकिन साइट बंद रहने से आवेदन जमा नहीं हो पाया।

कई महिलाओं ने कहा कि मंईया सम्मान योजना के लिए आवेदन प्रज्ञा केंद्र से ऑनलाइन जमा किया। कहा कि 3 महीने से सीओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। अब साइट बंद होने का बहाना है।

सीओ-बीडीओ के पासवर्ड से ही खुलता है नया पोर्टल

समाजिक सुरक्षा कोषांग झारखंड ने मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को कई बदलाव किए है। विभाग द्वारा लांच नए पोर्टल का साइट सीओ और बीडीओ के लॉगिन से ही खुलेगा। सीओ, बीडीओ का अपना-अपना पासवर्ड होगा। पासवर्ड डालते ही ओटीपी आएगा। इसके बाद साइट खुलेगी। तब नया आवेदन अपलोड व पुराने आवेदन की जांच संभव है। 

पासवर्ड मिलते ही डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में कैसे राशि ट्रांसफर

समाजिक सुरक्षा कोषांग के सह निदेशक नियाज अहमद ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग झारखंड ने 5-6 दिन पहले ही झारनेट पर मंईंया सम्मान योजना का अपना पोर्टल लांच किया। लेकिन, सीओ और बीडीओ का पासवर्ड जेनरेट नहीं होने के कारण साइट बंद है। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ-सीओ का पासवर्ड शनिवार तक जेनरेट हो जाएगा। इसके बाद साइट फंक्शन में आ जाएगा। इसके बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में कैसे राशि ट्रांसफर होना है इसको लेकर मुख्यालय से कोई गाइडलाइन नहीं आया है। 


Jan 17, 2025

करमदाह मेला से लौटने के दौरान भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल


Dhanbad :
धनबाद - जामताड़ा बॉर्डर के समीप कर्मदाह मेला के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान गोविंदपुर के जमडीहा पंचायत अंतर्गत कुबरीटांड निवासी हाशिम अंसारी के रूप में हुई है। वह अपने घर से मेला घूमने के लिए निकला था और मेला घूमकर वापस घर लौटते समय यह हादसा हुआ। हाशिम अंसारी के परिवार में उनकी मौत के बाद कोहराम मच गया है।
हादसा कर्मदाह मेला से लगभग 200 मीटर दूरी पर एक पुल पर हुआ, जहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। तेज रफ्तार के कारण बाइक नियंत्रित नहीं हो पाईं और दोनों बाइक एक दूसरे से जोरदार टकरा गईं। इस हादसे में हाशिम अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।



घायल युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों के लिए भर्ती शुरू, 27 जनवरी तक करें आवेदन


नई दिल्ली :
भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु पदों के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। भारतीय वायुसेना के अग्निवीर वायु के लिए पंजीकरण 27 जनवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर किया जा सकेगा। 

■उम्मीदवार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 7 जनवरी 2025 सुबह 11 बजे से 27 जनवरी 2025 रात 11 बजे तक भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर लॉग इन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस भर्ती में 1 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008( दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्में अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। साथ ही इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की जानकारी भारतीय वायुसेना की वेबसाइट से ले सकते हैं।

प्रवासी मजदूरों के निबंधन,लाभ के लिए कार्यशाला का आयोजन


Dhanbad :
जिले के बलियापुर प्रखंड में प्रवासी मजदूरों से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला एवं "Mobilization cum skill awareness" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

■इस कार्यशाला में सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार ने प्रवासी श्रमिकों से संबंधित समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वैसे श्रमिक जो रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों, देशों में रोजगार के बेहतर तलाश में जाते हैं वे अनिवार्य रूप से श्रमाधान.झारखण्ड.जी0ओ0भी0.कॉम पोर्टल पर प्रवासी मजदूर अधिनियम 1979 के अंतर्गत निबंधन कराकर जाएं ताकि श्रमिकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो ।

बचपन की है यही पुकार, शिक्षा है हमारा जन्म सिद्ध अधिकार

■उनके द्वारा बताया गया कि सामान्य मृत्यु, दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा के कारण जिले के प्रवासी श्रमिक की मृत्यु/अशक्त होने पर उन्हे अपने घर तक लाने के लिए 50 हजार तक की राशि मुख्यमंत्री झारखण्ड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष से दी जायेगी,प्रवासी श्रमिक की दुर्घटना में दो अंग या दोनों ऑख या अंग की हानि होने पर एवं दुर्घटना/प्राकृतिक आपदा में श्रमिक की मृत्यु होने पर पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को 75 हजार से दो लाख रूपये तक का भुगतान किया जायेगा। 

■जिला कौशल पदाधिकारी तथा UNDP धनबाद के द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना के विषय में संपूर्ण जानकारी दी गई , योजना के अंतर्गत चल रहे सभी उपयोजना के अंतर्गत चल रहे केंद्रों की तथा विभिन्न प्रशिक्षण विषय के बारे में जानकारी दी गई। 

■प्रखंड के सभी बेरोजगार युवाओं को योजना से जोड़ने हेतु गहन चर्चा की गई, तथा उपस्थित मुखिया एवं पार्षद द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह पूर्ण रूप से सहायता करेंगे तथा युवाओं को प्रशिक्षण से जुड़ने में मदद एवं प्रेरित करेंगे।

■सहायक श्रमायुक्त के द्वारा श्रम विभाग के संचालित सभी योजनाओं का जानकारी विस्तृत रुप में प्रोजेक्टर (ओडियो, विडियो)के माध्यम से प्रदर्शित किया गया एवं सभी आगन्तुकों से अपील किया गया कि जो भी मजदुर अपने राज्य से दूसरे राज्य में कार्य करने जाते है वे अपना निबंधन प्रवासी मजदूर के रुप में श्रम विभाग में जरुर करवायें। साथ ही सहायक श्रमायुक्त द्वारा बिभाग से संचालित झारखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना/ झारखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन तथा मुख्यमंत्री सारथि योजना अंर्तगत संचालित योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गई ।

बाल मजदूरी है अभिशाप, बच्चों से मजदूरी करवाना है पाप

■साथ हीं उन्होंने बाल एवं किशोर श्रम किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की जानकारी दी। इस पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने निम्नलिखित जानकारी दी-

बाल श्रम यानि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कार्य लेना सामाजिक कुरीति ही नहीं कानूनन अपराध है।


•किसी भी नियोजन में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नियोजन प्रतिबंधित है।


•किसी भी खतरनाक नियोजन एवं प्रक्रिया में 18 वर्ष से कम आयु के अल्पव्यस्कों का नियोजन प्रतिबंधित है।


•यदि इन कार्यों में 18 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिका/अल्पव्यस्क नियोजित पायें जाते है तो दोषी नियोजकों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।


•किसी भी प्रतिष्ठान में 14 वर्ष से कम उम्र के बालकों का व खतरनाक नियोजनों में आयुवर्ग 14-18 वर्ष का नियोजन प्रतिषेधित्त है। उल्लंघन की स्थिति में 20,000 रूपये से 50,000 रूपये तक का जुर्माना अथवा 6 मास से 2 वर्ष तक का कारावास या दोनों हो सकता है। 


•सभी से अपील है कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी नियोजन में तथा 18 वर्ष से कम उम्र के अल्पवयस्कों से खतरनाक नियोजन या प्रक्रिया में कोई कार्य न लें।


यदि किसी घर, होटल, ढाबा, ईटभट्ठा मोटर गैरेज, क्रशर इत्यादि में कोई बाल श्रमिक या किसी खदान, कारखाना इत्यादि खतरनाक प्रक्रिया में अल्पव्यस्क कार्यरत पाया जाता है तो इसकी सूचना टॉल फ्री संख्या 18003456526 एवं 1098 पर दी जा सकती है।


■मौके पर ब्लॉक के प्रखंड के प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया, वार्ड सदस्य के साथ के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 93 एकड़ में लगे अवैध अफीम के फसलों को किया गया नष्ट


Khunti:
खूंटी पुलिस ने अफीम के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। पूरे दिन चली इस कार्रवाई में 93 एकड़ में लगे अवैध अफीम के फसलों को नष्ट किया गया है। इस अभियान में सोयको थाना क्षेत्र के कुड़ापुर्ति पंचायत, मुरहू थाना क्षेत्र के एतरे, उड़ीकेल, तपिंगसरा और बुड़िमा तथा मारंगहादा क्षेत्र के लांदूप गांवों में ग्रामसभाओं की बैठकें हुईं।


इन बैठकों में ग्रामसभाओं ने अपने-अपने गांवों में लगे अवैध अफीम की फसलों को नष्ट करने का निर्णय लिया। पुलिस ने बताया कि खूंटी सदर थाना क्षेत्र के मुरही व दबगना में 10 एकड़, अड़की के उलिहातू व सुराकोचा में 18 एकड़, मारंगहादा के पतराटोली और लांदूप में 15-15 एकड़ में लगे अफीम की फसलों को नष्ट किया गया।


इसके अलावा, मुरहू थानेदार रामदेव यादव ने सुदूर गांवों में पहुंचकर जरूरतमंद वृद्ध-वृद्धाओं को कम्बल बांटे। एसडीपीओ वरूण रजक ने भी खूंटी सदर थाना क्षेत्र के गांवों में जाकर ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती के विरोध में जागरूक किया। एसपी ने जिलावासियों से अनुरोध किया है कि वे अवैध अफीम की खेती की सूचना पुलिस को दें, जिससे इसे रोकने में मदद मिल सके।

Jan 16, 2025

खूंटी में बिरसा कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

A-student-of-Birsa-College-in-Khunti-committed-suicide-by-hanging-himself


छात्र ने लगाई फंसी

Khunti :
बिरसा कॉलेज के 20 वर्षीय छात्र सुनील मुंडू ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह खूंटी शहर के लोबिन बगान रोड नंबर दो में रहता था और बिरसा कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था।

पिता ने सुनाई आपबीती

सुनील के पिता जोसेफ मुंडू ने बताया कि उनका पुत्र घर में हमेशा गुमसुम रहता था और परिवार के सदस्यों से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे वह घर में अकेला था, और अपराह्न लगभग डेढ़ बजे उसकी बहन सुषाना ने उसे फांसी के फंदे से लटकते हुए पाया।

इसे भी पढ़े: कारू यादव गिरफ्तार

सुषाना ने शोर मचाया, और लोग जुटकर दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। उन्होंने सुनील को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुनील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

धनबाद पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी और बमबारी की घटना में कारु यादव सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी और बमबारी की घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में कारु यादव उर्फ देवेंद्र यादव, रौशन यादव, नरेश कुमार यादव और बजरंगी पासवान उर्फ धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं. एसएसपी एचपी जनार्दन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान उन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और 7.85 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं.

इस मामले में मधुबन थाना में कांड संख्या 01/25, 02/25 और 03/25 दर्ज किया गया था. पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

सड़क दुर्घटना : जमशेदपुर में एक युवक की मौत

पुलिस उपाधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभियुक्तों के पास से बरामद किए गए हथियार और नकदी को जब्त कर लिया है.

इस मामले में पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 353, 332 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा.

इस मामले में पुलिस की जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ और भी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

सड़क दुर्घटना में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत

जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना

जमशेदपुर :
एक दुखद घटना में जमशेदपुर चाईबासा से लौटते समय जय किशन नामक एक युवक, जो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्यरत था, सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। यह घटना चौक के पास हुई, जब उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान जय किशन दम तोड़ा

हादसे में गंभीर रूप से घायल जय किशन को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना ने उसके परिवार और जानने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। अब पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

परिवार गहरे सदमे में 

जय किशन के परिवार ने बताया कि वह एक अच्छे और मेहनती युवक थे। उनकी मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जय किशन की मौत के बाद से घर में मातम का माहौल है।

Jan 15, 2025

भारतीय सेना दिवस पर कर्नल जे के सिंह ने की उद्‌घोषणा


धनबाद : धनबाद के निवासी कर्नल जे के सिंह जो वर्तमान में झारखण्ड पुलिस में कमांडेंट के पद पर तैनात है। बुधवार 15 जनवरी को इन्होंने भारतीय सेना दिवस परेड में कमेन्टरी की। यह 15 जनवरी को प्रात: 7:52 से 10:06 पर दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। इस वर्ष भारतीय सेना दिवस परेड जो कि भारतीय सेना की वीरता और बलिदान का प्रतीक है, महाराष्ट्र के बी इ जी सेंटर पूणे में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान थलसेनाध्यक्ष जेनाल उपेन्द्र द्विवेदी, परम विशिष्ट सेवा मैडल, बौ अति विशिष्ट सेवा मैडल की ओर सभी ऑफिसर्स और अन्य पद को शुभकामना सन्देश दी। और सभी सैनिकों को भारतीय सेना की महान परंपरा के प्रति निष्ठावान बने रहने और देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा दिए। कार्यक्रम के दौरान जिन शूरवीर सैनिकों ने मातृ भूमि की सेवा में अपने प्राण न्योछावर किए, उन शहीद परिवार को और अदम्य साहस प्रदर्शन करने वाले वीर सैनिकों को थलसेनाध्यक्ष ने सम्मानित किया। कर्नल सिंह बतौर हिन्दी कमेन्टेटर पिछले तकरीबन दो दशकों से राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में विशेष योगदान दे रहे हैं। 

 अनुराग गुप्ता, आईपीएस पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक ने हमेशा से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर विशेष योगदान देने के किए कर्नल सिंह सहित समस्या बल को प्रेरित किया है। यह राष्ट्र और राज्य के लिए गौरव की बात है।कर्नल सिंह भारतीय सेना की गौरव गाथा जो कि भारतीय सेना के सैनिक की प्राचीन काल से अब तक की यात्रा का वृतान्त है, वहाँ इस कार्यक्र में भी बतौर उद्‌घोषक अपना योगदान दिया। आर्मी पैरालिम्पिक नोड जिसमें ऐसे सैनिक जिन्होंने युद्ध में अपने अंगों का बलिदान दिया और खेल के क्षेत्र में देश के लिए लड़ना चाहते हैं, उसे राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है, उस पर आधारित फिल्म में कर्नल जे के सिंह की ही वॉयस ओवर रिकॉर्ड किया गया है। 

इस उद्‌घाटन के दौरान नायब सूबेदार होकाटो सेमा पेरिस 2024 पैरालंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सीटिंग शॉटपुल और सिमरन पत्नी नायक गजेन्द्र 200 मीटर स्प्रिंट नोड उद्‌घाटन में मौजूद रहे। इसका उद्‌घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया।रक्षामंत्री जवानों के साथ चायपान कार्यक्रम में शामिल हुए। वहाँ भी झारखण्ड पुलिस की आवाज कर्नले जे के सिंह की उपस्थिति उद्‌घोषक के रूप में हुई।