पूर्वी टुंडी में कोहराम: सर्पदंश से दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत, पीड़ित परिवार की मदद में तत्पर दिखे झामुमो कार्यकर्ता


धनबाद (पूर्वी टुंडी): जिले के पूर्वी टुंडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली उकमा पंचायत के कोरैया गांव से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ 15 मई को सर्पदंश (सांप के काटने) के कारण दो मासूम सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण त्रासदी के बाद से पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड कार्यकर्ता गिरिलाल किस्कू अजीत मुर्मू बबलू वास्की समेत कई कार्यकर्ता तुरंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कार्यकर्ताओं ने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।झामुमो कार्यकर्ताओं ने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि आपदा के इस समय में पीड़ित परिवार को किसी और संकट का सामना न करना पड़े। उन्होंने बिना समय गंवाए परिवार के लिए तत्काल राशन और खाने-पीने की जरूरी सामग्री की व्यवस्था कराई।

पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए झामुमो नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस दुख में अकेले नहीं हैं। कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिलाया कि झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के नियमानुसार, सर्पदंश से हुई मृत्यु पर मिलने वाला सरकारी आपदा लाभ (मुआवजा) पीड़ित परिवार को बिना किसी प्रशासनिक देरी के जल्द से जल्द दिलवाया जाएगा ग्रामीणों ने झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा तत्परता से की गई इस मानवीय मदद और प्रशासनिक सहयोग के आश्वासन की सराहना की है।

Post a Comment

0 Comments