झामुमो दामोदरपुर पंचायत अध्यक्ष अरविंद मंडल द्वारा वनभोज का आयोजन


धनबाद :
झारखंड मुक्ति मोर्चा के दामोदरपुर पंचायत अध्यक्ष अरविंद मंडल के नेतृत्व में बुधवार को वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नए साल के उल्लास और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता शामिल हुए।


इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष अरविंद मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और लोगों के साथ मिल बैठकर भोजन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है और हमें एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने पंचायत की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी हमेशा आम जनता की सेवा के लिए समर्पित है।

Post a Comment

0 Comments