धनबाद: बेकार बाँध स्थित ब्लेसिंग हॉल में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित संविधान गौरव दिवस अभियान कार्यक्रम में अम्बेडकर स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक सह लिम्का बुक रिकार्ड होल्डर एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल बाँसफोर, लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर सुनील बाँसफोर, लिम्का बुक रिकार्ड होल्डर अमरजीत बाँसफोर, लिम्का बुक रिकार्ड होल्डर मुकेश बाँसफोर, लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर सुयश भारती को भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान नें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
वहीं अम्बेडकर स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक अनिल बाँसफोर, लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर सुनील बाँसफोर, अमरजीत बाँसफोर, मुकेश बाँसफोर, सुयश भारती एवं तलवारबाजी के स्टेट प्लेयर अखिलेश बाँसफोर, रूपेश, नितेश, निकेश ये सभी खिलाडियों ने कमलेश पासवान ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भारत सरकार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिरूप सौंपी। इस अवसर पर धनबाद के सांसद ढुलु महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा,भाजपा के धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय के साथ-साथ गणमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.