Showing posts with label India. Show all posts
Showing posts with label India. Show all posts

Feb 10, 2025

कराटे इन्डिया अरगानाईजेसन से अनुपम माहाता को ब्लेक बेल्ट 7वां डान


खेल संवादाता :
- इन्टरनेसनल सोतोकाई कराटे डु अरगानाईजेसन के मुख्य प्रशिक्षक क्योसि अनुपम माहाता को कराटे इन्डिया अरगानाईजेसन के अध्यक्ष हांसी भरत शर्मा ने नई दिल्ली स्थित कराटे इन्डिया अरगानाईजेसन के मुख्यालय में 7 फरवरी 2025 को ब्लेक बेल्ट 7 वीं डान प्रदान कर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय वरिष्ठ मार्शल आर्ट प्रशिक्षक अनुपम माहाता 11 वर्ष की उम्र में कराटे की प्रशिक्षण लेना शुरू किया था तथा गत 47 वर्षों से कराटे खेल में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। अनुपम को 2002 में किक बॉक्सिंग में वाको इन्डिया ने ब्लेक बेल्ट प्रदान किया था, साथ ही अंतरास्ट्रीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त इन्टरनेसनल फेडरेशन ऑफ मुएथाई एसोसिएशनस (ईफमा) का अधिकृत अंतरास्ट्रीय प्रशिक्षक तथा निर्णायक भी है। इनके अधीन हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं कराटे एवं मुएथाई की प्रशिक्षण लिया एवं आज भी नियमित रूप से वें छात्र - छात्राओं को कराटे एवं मुएथाई की प्रशिक्षण दे रहे हैं।

इनके इस उपलब्धि पर कई वरिष्ठ कराटे प्रशिक्षक भगवान चौधरी, एस श्रीनिवासन, सुप्रियो विश्वास, पारस कुमार मिश्रा, मानस सिन्हा, बाबु नायर, रमेश कुमार तथा इन्टरनेसनल सोतोकाई कराटे डु अरगानाईजेसन के प्रशिक्षक अमित कुमार,राजा विश्वकर्मा, प्रशान्त प्रसाद, गौरव साउ , सुमित सिंह, राकेश पाण्डेय, हेमलता सिन्हा, विश्वजीत दास, अपूर्वा श्रीवास्तवा, जितु माहतो, सन्तोष मुर्मू ने वधाई दिए।

Jan 17, 2025

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों के लिए भर्ती शुरू, 27 जनवरी तक करें आवेदन


नई दिल्ली :
भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु पदों के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। भारतीय वायुसेना के अग्निवीर वायु के लिए पंजीकरण 27 जनवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर किया जा सकेगा। 

■उम्मीदवार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 7 जनवरी 2025 सुबह 11 बजे से 27 जनवरी 2025 रात 11 बजे तक भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर लॉग इन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस भर्ती में 1 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008( दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्में अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। साथ ही इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की जानकारी भारतीय वायुसेना की वेबसाइट से ले सकते हैं।

Jan 15, 2025

भारतीय सेना दिवस पर कर्नल जे के सिंह ने की उद्‌घोषणा


धनबाद : धनबाद के निवासी कर्नल जे के सिंह जो वर्तमान में झारखण्ड पुलिस में कमांडेंट के पद पर तैनात है। बुधवार 15 जनवरी को इन्होंने भारतीय सेना दिवस परेड में कमेन्टरी की। यह 15 जनवरी को प्रात: 7:52 से 10:06 पर दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। इस वर्ष भारतीय सेना दिवस परेड जो कि भारतीय सेना की वीरता और बलिदान का प्रतीक है, महाराष्ट्र के बी इ जी सेंटर पूणे में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान थलसेनाध्यक्ष जेनाल उपेन्द्र द्विवेदी, परम विशिष्ट सेवा मैडल, बौ अति विशिष्ट सेवा मैडल की ओर सभी ऑफिसर्स और अन्य पद को शुभकामना सन्देश दी। और सभी सैनिकों को भारतीय सेना की महान परंपरा के प्रति निष्ठावान बने रहने और देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा दिए। कार्यक्रम के दौरान जिन शूरवीर सैनिकों ने मातृ भूमि की सेवा में अपने प्राण न्योछावर किए, उन शहीद परिवार को और अदम्य साहस प्रदर्शन करने वाले वीर सैनिकों को थलसेनाध्यक्ष ने सम्मानित किया। कर्नल सिंह बतौर हिन्दी कमेन्टेटर पिछले तकरीबन दो दशकों से राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में विशेष योगदान दे रहे हैं। 

 अनुराग गुप्ता, आईपीएस पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक ने हमेशा से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर विशेष योगदान देने के किए कर्नल सिंह सहित समस्या बल को प्रेरित किया है। यह राष्ट्र और राज्य के लिए गौरव की बात है।कर्नल सिंह भारतीय सेना की गौरव गाथा जो कि भारतीय सेना के सैनिक की प्राचीन काल से अब तक की यात्रा का वृतान्त है, वहाँ इस कार्यक्र में भी बतौर उद्‌घोषक अपना योगदान दिया। आर्मी पैरालिम्पिक नोड जिसमें ऐसे सैनिक जिन्होंने युद्ध में अपने अंगों का बलिदान दिया और खेल के क्षेत्र में देश के लिए लड़ना चाहते हैं, उसे राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है, उस पर आधारित फिल्म में कर्नल जे के सिंह की ही वॉयस ओवर रिकॉर्ड किया गया है। 

इस उद्‌घाटन के दौरान नायब सूबेदार होकाटो सेमा पेरिस 2024 पैरालंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सीटिंग शॉटपुल और सिमरन पत्नी नायक गजेन्द्र 200 मीटर स्प्रिंट नोड उद्‌घाटन में मौजूद रहे। इसका उद्‌घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया।रक्षामंत्री जवानों के साथ चायपान कार्यक्रम में शामिल हुए। वहाँ भी झारखण्ड पुलिस की आवाज कर्नले जे के सिंह की उपस्थिति उद्‌घोषक के रूप में हुई।

Jan 14, 2025

आईआईटी आईएसएम धनबाद के पूर्व छात्र अमिताभ रंजन सोलर फ्यूचर एलायंस के सलाहकार बोर्ड में शामिल


Dhanbad :
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पूर्व छात्र अमिताभ रंजन सोलर फ्यूचर एलायंस के सलाहकार बोर्ड में शामिल हुए हैं। श्री रंजन आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के बीटेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग प्रोग्राम (1993 बैच) के एक प्रतिष्ठित पूर्व छात्र हैं, जिन्हें सोलर फ्यूचर एलायंस के सलाहकार बोर्ड में शामिल होने के लिए चुना गया है।

सोलर फ्यूचर एलायंस एशिया और ग्लोबल साउथ कंपनी

सोलर फ्यूचर एलायंस एक प्रमुख मंच है जो एशिया और ग्लोबल साउथ के ऊर्जा संक्रमण को सौर ऊर्जा की परिवर्तनकारी शक्ति का उपयोग करके बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। श्री रंजन का शासन, सार्वजनिक प्रशासन और ऊर्जा संक्रमण में व्यापक अनुभव जलवायु कार्रवाई के मिशन के लिए एक अमूल्य संपत्ति बनाता है।

 रंजन का 25 वर्षों से अधिक का अनुभव

श्री रंजन ने सिविल सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में 25 वर्षों से अधिक का पेशेवर अनुभव हासिल किया है, जिसमें उन्होंने नवाचार, नेतृत्व और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है। वर्तमान में, वह भारतीय प्रशासनिक सेवा संस्थान (आईआईपीए), नई दिल्ली में रजिस्ट्रार के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह भारत में सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण में सबसे आगे हैं।

आईआईटी आईएसएम ने दी बधाई

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद समुदाय इस अद्वितीय उपलब्धि का जश्न मना रहा है और श्री अमिताभ रंजन को इस प्रतिष्ठित भूमिका में शामिल होने पर अपनी शुभकामनाएं दे रहा है, जो एक उज्ज्वल, स्वच्छ और अधिक स्थायी भविष्य की दिशा में योगदान कर रहा है।

Nov 24, 2024

सबके सहयोग और टीम वर्क से शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न - डीसी


Dhanbad : विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर मीडिया से कहा कि सभी पदाधिकारी, कर्मचारी और टीम वर्क से मतगणना का कार्य भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।


उन्होंने कहा कि 1 वर्ष में दो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करना काफी चुनौती पूर्ण रहा। इसके बावजूद लोकतंत्र के दोनों महापर्व को जिला प्रशासन ने बहुत ही सुचारू रूप से संपन्न कराया।


उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी बूथ से किसी तरह की गड़बड़ी होने की या किसी ने भी मतदान की प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह खड़ा नहीं किया। सारी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 38 सिंदरी से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) श्री चंद्र देव महतो, 39 निरसा से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) के अरूप चटर्जी, 40 धनबाद से भारतीय जनता पार्टी के राज सिन्हा, 41 झरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की रागिनी सिंह, 42 टुंडी से झारखंड मुक्ति मोर्चा के मथुरा प्रसाद महतो तथा 43 बाघमारा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के शत्रुघ्न महतो विजय घोषित हुए हैं।


उन्होंने बताया कि मतगणना का कार्य भी समय पर संपन्न हुआ। इसके लिए सभी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी ने कड़ी मेहनत की है।


पत्रकार वार्ता में सिटी एसपी श्री अजीत कुमार भी मौजूद थे।


#Team PRD Dhanbad 

----------------

*विधानसभा चुनाव 2024*

*कन्ट्रोल रूम नं.- 9065729326*

*टॉल फ्री नंबर- 1950 या 0326 -1950*

-------------------