Showing posts with label national. Show all posts
Showing posts with label national. Show all posts

Feb 6, 2025

शादी के कार्ड में भगवान गणेश की तस्वीर के साथ डॉ. अंबेडकर की तस्वीर

Dr-Ambedkar's-photo-along-with-Lord-Ganesha's-photo-in-the-wedding-card

न्यूज़ डेस्क :
बदलते समय के साथ, शादी के तौर-तरीकों में भी बदलाव आ रहे हैं। जहां पहले शादी के कार्डों पर भगवान गणेश की तस्वीरें छपती थीं, वहीं अब लोग भगवान की तस्वीर के साथ महापुरुषों की तस्वीरें भी छपवा रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला सीकर जिले के पचार गांव में सामने आया है। यहां लक्ष्मण मुण्डोतिया की बेटी निशा की शादी के कार्ड पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर छपी है।

यह कार्ड न केवल देखने में अनूठा है, बल्कि यह समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दे रहा है। दुल्हन के बड़े भाई विक्की ने बताया कि उनकी सोच यह है कि युवा पीढ़ी हमारे महापुरुषों को भूल रही है। ऐसे में यह कार्ड जब घर-घर तक पहुंचेंगे तो हमारे बीच महापुरुष डॉ. भीमराव अंबेडकर हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने दलितों और महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर लाने में जो योगदान दिया है, वह सराहनीय है।

दुल्हन के पिता लक्ष्मण राम मुण्डोतिया एक सामान्य मजदूर हैं, जो विदेश में जाकर काम करते हैं। दोनों दूल्हा और दुल्हन शिक्षित हैं। निशा की शादी 13 फरवरी को उदयपुरवाटी (झुंझुनू) निवासी राजकुमार के साथ होगी।

इस कार्ड में एक और खास बात यह है कि पिता और दादा के संबंध बताते समय माता और दादी का नाम पहले लिखा गया है। इसमें श्रवणी देवी पत्नी लक्ष्मण राम मुण्डोतिया लिखा गया है। ऐसे ही दूल्हा पक्ष के लिए भी यही लिखाया गया है। वैसे आमतौर पर ऐसा नहीं होता है कि नाम में महिला का नाम पहले लिया जाए। लेकिन, इस कार्ड में पति के नाम से पहले पत्नी का नाम लिखा है और कार्ड के मुख्य भाग में दूल्हा और दुल्हन की जाति या उपजाति नहीं लिखी है।

यह शादी का कार्ड समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है और लोगों को महापुरुषों के विचारों के बारे में सोचने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह कार्ड न केवल डॉ. अंबेडकर के विचारों को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान को भी बढ़ावा दे रहा है।

Jan 18, 2025

भारत ने खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया

भारत ने खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया

नई दिल्ली :
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 66-16 से हराकर खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि यह पहली बार है जब भारत खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है।

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और उन्हें 66-16 से हराया। इस जीत के साथ, भारत ने खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब वह अपने पहले खिताब की दौड़ में शामिल हो गया है।

इसे भी पढ़े - मईया सम्मान योजना की साइट बंद

भारतीय टीम की इस जीत पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है और लोग अपनी टीम को बधाई दे रहे हैं। अब सभी की निगाहें फाइनल मैच पर हैं, जहां भारत अपने पहले खो-खो वर्ल्ड कप खिताब की दौड़ में शामिल होगा।

Jan 4, 2025

शीत लहर के कारण झारखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 7 से 13 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा

स्कूल बंद

Ranchi :
शीत लहर के कारण झारखंड के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। 7 जनवरी से 13 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। यह निर्णय छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि वे ठंड के इस मौसम में सुरक्षित रह सकें।

शीत लहर के प्रकोप के कारण यह लिया निर्णय

शीत लहर को देखते हुए अत्याधिक ठंड पड़ने से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वैसी स्थिति में शीत लहर के प्रकोप के कारण यह निर्णय लिया गया है।


प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को विद्यालय में मौजूद रहेंगे

हालांकि, स्कूलों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को विद्यालय में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यालय का काम भी नियमित रूप से चालू रहेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि छुट्टी के दौरान भी स्कूलों में आवश्यक कार्य जारी रहें।

सरकारी और निजी स्कूल प्रभावित 

इस निर्णय से प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल प्रभावित होंगे। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि बच्चों की शिक्षा पर इसका कोई प्रभाव न पड़े। स्कूलों में पढ़ाई के घंटे बाद में पूरे किए जाएंगे।

राष्ट्रीय रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट में झारखंड टीम ने किया कमाल


धनबाद/भुवनेश्वर:
झारखंड पिकल बॉल के उपाध्यक्ष बी सुधीर ने शनिवार को जानकारी दी कि उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित आरवाईपी नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट में झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक हासिल किए। 30 प्लस मेंस सिंगल्स में धनबाद के चंद्रदेव प्रजापति ने ओडिशा के राजेश को 15-7 के बड़े अंतर से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।


वहीं,19प्लस मेंस सिंगल्स ओपन कैटेगरी में झारखंड के सोनू कुमार ने महाराष्ट्र के कुलदीप महाजन को हराकर शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही दीपक कुमार ने भी जोरदार खेल दिखाते हुए सानिश पाटिल को 11-10 से हराकर थर्ड पोजिशन प्राप्त की।

झारखंड पिकलबॉल संघ का खिलाड़ियों को समर्थन

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर झारखंड पिकलबॉल संघ के सचिव प्रभात कुमार ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी यह जीत झारखंड के लिए गर्व का पल है और इससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

संघ के उपाध्यक्ष बी सुधीर ने कहा इनकी मेहनत और सफलता से झारखंड में पिकलबॉल का भविष्य उज्जवल नजर आ रहा है।

झारखंड के सीनियर खिलाड़ी गौरव कुमार ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा हर खिलाड़ी को मेहनत जारी रखनी चाहिए। जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन लगातार प्रयास ही सफलता की कुंजी है।

झारखंड के खिलाड़ियों को मिली राष्ट्रीय पहचान 

इस शानदार प्रदर्शन से झारखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। यह उपलब्धि राज्य में पिकलबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकेत देती है।